फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Committed suicide by hanging

युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging
चंदौसी। हाईडिल कालोनी में युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। मृतक के भाई के मुुताबिक लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में निजी कंपनी की नौकरी छूट गई थी।
विज्ञापन

चंदौसी की हाईडिल कालोनी में सुमित कुमार (25) अपने भाई, मां व अन्य परिजनों के साथ रहता था। वर्तमान में बिजली विभाग में ठेके पर मीटर लगाने का काम कर रहा था। शनिवार की रात सुमित ऊपर के कमरे में सोने के लिए गया था। रविवार को सुमित सुबह तक नहीं उठा, तो उसकी मां ने आवाज लगाई। कोई आहट नहीं हुई और कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

सुमित के भाई विनीत ने पीछे दूसरे क्वार्टर में सीडी लगाकर कमरे की खिड़की से झांका तो सुमित का शव लटका दिखाई दिया। शव साड़ी से फंदे से लटका हुआ था। आनन फानन शव नीचे उतारा। सूचना पर आसपास के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में छूट गई थी नौकरी
मृतक सुमित के भाई विनीत ने बताया कि उसका भाई दिल्ली की थर्माकोल की एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूट गई थी और वह घर आ गया था। जुलाई 2020 में लॉकडाउन के दौरान ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी होली के त्योहार पर मायके गई हुई है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं। पीएम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed