फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Commission game going on at ultrasound center

Sambhal News: अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कमीशनबाजी, रुपयों के लिफाफे मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Commission game going on at ultrasound center
संभल में वीनस अल्ट्रासाउंड सेंटर में कागज चेक करते सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार। संवाद
संभल। शहर के रोडवेज बस अड्डे के सामने सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने वीनस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। सेंटर पर संचालक और तीन महिलाएं मिलीं। यहां डॉक्टरों के नाम लिखे कई लिफाफे मिले, जिनमें रुपये रखे थे। संभवत: यह अल्ट्रासाउंड रिकमंड करने वाले डाॅक्टरों के कमीशन के रुपये थे। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। पुलिस ने सेंटर संचालक को हिरासत में ले लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट मंगलवार को सुबह करीब 11.15 बजे रोडवेज बस अड्डे के सामने सैयद मार्केट में वीनस अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे। जांच पड़ताल की तो एक व्यक्ति और तीन महिलाएं मिलीं। जिनसे सेंटर के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि सेंटर संचालित नहीं है। जिसके बाद सेंटर के बराबर में दुकान पर लगे शटर को खोला गया तो उसके अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन और मरीजों के लिए व्यवस्था नजर आई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वीनस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मिले पुरुष और तीन महिलाओं ने बताया कि सेंटर बहुत समय से बंद है। दूसरे दरवाजे से अंदर गए तो मशीन को देखने से लग रहा था कि सेंटर संचालित था। कल भी काम हुआ है। उन्होंने बताया कि सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। जो व्यक्ति सेंटर को संचालित करता मिला वह पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed