फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Colorful garlands and rotating bulbs are attracting people.

Sambhal News: रंगीन झालरें और घूमने वाले बल्ब लोगों को कर रहे आकर्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Colorful garlands and rotating bulbs are attracting people.
संभल। दिवाली को लेकर संभल के बाजार में दुकानों पर कई तरह की रंग-बिरंगी झालरों और घूमने वाले बल्ब लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। झालरों और बल्बों की कीमत भी ज्यादा नहीं है। जिनकी खरीदारी से आम आदमी की जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ रहा है। खरीदारी शुरू हो गई है और कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में काम में और तेजी आएगी। दिवाली के मौके पर लोग घरों को आकर्षक तरीके से सजाते हैं। इसलिए बाजार में व्यापारियों ने दुकानों पर सजावटी आइटमों का स्टॉक जमा किया है। शंकर कॉलेज चौराहा पर स्थित दुकान मालिक संदीप गांधी का कहना है कि रोप लाइट 30 रुपये से लेकर 100 रुपये मीटर तक की है। रंग बिरंगी रोशनी वाला बल्ब 50 रुपये, झालरें 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की है। सरथल चौकी के पास स्थित दुकान के मालिक शिवि चावला ने कहा कि रनिंग ट्यूब लाइट की मांग ज्यादा है, इसकी कीमत 100 रुपये हैं। नियोन लाइट का दाम 60 रुपये मीटर है तो एलईडी बल्ब 350 रुपये का बिक रहा है। नियोन दीया 200 रुपये, नियोन स्टार 200 रुपये का है। कारोबारियों का कहना रहा कि लोगों को झालरें, लाइट और बल्ब खूब पसंद आ रहे हैं। चूंकि यह हर एक दाम में उपलब्ध हैं, इसलिए लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

0000000000000

इलेक्ट्रानिक आइटमों की गारंटी बढ़ी, साथ में उपहार भी
संभल। शंकर कॉलेज के पास स्थित इलेक्ट्रानिक्स के शोरूम पर फ्रिज, टीवी, एलईडी, एसी, वाशिंग मशीन आदि हैं। कुछ आइटम जीएसटी दर कम होने पर सस्ते हो गए हैं जबकि एक कंपनी की ओर से हर एक आइटम की गांरटी एक से बढ़ाकर तीन साल कर दी है। क्रेडिट कार्ड से अगर एक लाख रुपये का सामान खरीदा जाएगा तो 20 हजार रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं बहजोई मार्ग पर यशोदा चौराहा के पास स्थित सिटी इलेक्ट्रानिक्स पर भी आइटमों का बड़ा स्टॉक है। हर एक आइटम पर गिफ्ट दिया जा रहा है। लोगों ने इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की खरीदारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

0000000000000


.दीपावली त्योहार को लेकर सजावटी आइटम लोग पसंद कर रहे हैं। हर एक दाम में आइटम हैं। आने वाले दिनों में कारोबार और अच्छा होने की उम्मीद है। -संदीप गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000

.लोगों ने सजावटी आइटमों की खरीदारी शुरू कर दी है। लोग ऑनलाइन भी खरीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि दीपावली पर इस बार भी बेहतर काम रहेगा। -शिवि चावला
000000000000

.त्योहारों को लेकर तैयारी पूर कर ली गई है। खरीदारी का माहौल अभी उतना नहीं है। दीपावली के समय तक इलेक्ट्रानिक आइटमों की बिक्री ठीकठाक हो जाएगी। -अरमान

000000000000

.एलजी कंपनी के इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की गारंटी बढ़ा दी गई है। कैशबैक और उपहार भी मिल रहा है। त्योहार के मौके पर कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। -राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed