{"_id":"683df8cd2d3ba25ac40914f7","slug":"colleges-should-provide-free-registration-to-students-for-graduation-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123258-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विद्यार्थियों के स्नातक में निशुल्क पंजीकरण कराएं महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विद्यार्थियों के स्नातक में निशुल्क पंजीकरण कराएं महाविद्यालय
विज्ञापन
महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक करते विश्वविद्यालय के वीसी।
- फोटो : महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक करते विश्वविद्यालय के वीसी।
संभल। नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए चल रहे पंजीकरण के बीच सोमवार को एमजीएम महाविद्यालय में जिले के प्राचार्यों के साथ मुरादाबाद के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने बैठक की। वीसी ने कहा कि समर्थ पोर्टल पर छात्रों के पंजीकरण कराने के लिए महाविद्यालय निशुल्क हेल्प डेस्क स्थापित करें। ताकि, उन्हें इंटरनेट कैफे या फिर किसी जनसेवा केंद्र न जाना पड़े। ऐसा करने से विद्यार्थी को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा और पंजीकरण के समय होने वाली त्रुटियां भी नहीं होंगी।
कुलपति ने कहा कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट gjum.ac.in पर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। भुगतान यूपीआई, क्यूआर कोड के साथ नकद का विकल्प भी है, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से किया जमा सकता है। प्रवेश प्रकिया को समझने के लिए वेबसाइट पर यूट्यूब वीडियो का लिंक भी उपलब्ध है। साथ ही, वेबसाइट पर ही उपलब्ध फ्लो चार्ट के माध्यम से भी प्रवेश प्रक्रिया को समझा जा सकता है।
एमजीएम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.योगेंद्र सिंह ने सभी अपने महाविद्यालय का स्टूडेंट डाटा और समस्त पत्रावली शीघ्र उपलब्ध कराएं। साथ ही, प्रवेश से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनसे अवगत कराएं। ताकि उनका निराकरण किया जा सकें।
विज्ञापन
बैठक में एसएम कॉलेज चंदौसी के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव, डाॅ. हेमंत कुमार, राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राष्ट्रवर्धन सिंह, एनकेबीएमजी चंदौसी की प्राचार्या डाॅ. अलका रानी अग्रवाल, बहजोई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके गुप्ता, शाहीन स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरजीत कौशिक आदि रहे।
00000
जल्द सामने आएगा विवि का कुल गीत, लोगो और ध्येय वाक्य
कुलपति ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का कुल गीत, लोगो और ध्येय वाक्य तैयार कर लिया गया है। जल्द ही यह लोकार्पित किया जाएगा। वीसी ने शिक्षक और छात्र-छात्राओं को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया से जुड़ने का आह्वान किया।
00000
उच्च नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बनाए रखने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। वे संस्थान, जिन्होंने शिक्षा को व्यवसाय बनाया है और शिक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाया है, उन्हें सावधान रहना चाहिए। बिना योग्य शिक्षकों, प्रयोगशालाओं और कक्षाओं के संचालित हो रहे महाविद्यालयों पर कार्रवाई होगी।
-प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी, कुलपति