फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Collector Amin's condition worsens, Naib Tehsildar accused of demanding money

Sambhal News: संग्रह अमीन की हालत बिगड़ी, नायब तहसीलदार पर लगाया रुपये मांगने का आरोप

Sat, 18 May 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Collector Amin's condition worsens, Naib Tehsildar accused of demanding money
संभल। तहसील के संग्रह अमीन गांव आढौला माफी निवासी राजवीर सिंह ने नायब तहसीलदार अनुज सिंह पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि जब रुपये नहीं दिए तो गांव बराही के क्षेत्र से हटाकर गांव बुकनाला क्षेत्र में तैनाती कर दी। आरोप यह भी है कि वह काफी रुपये अभी तक दे चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 9 बजे चंदौसी मार्ग पर रामलीला मैदान के नजदीक संग्रह अमीन राजवीर सिंह का एक्सीडेंट होने की सूचना तहसीलदार को मिली थी। मौके पर तहसीलदार पहुंचे तो संग्रह अमीन का एक्सीडेंट तो नहीं हुआ था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ी हुई थी। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संग्रह अमीन ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार अनुज सिंह पांच हजार रुपये की हर महीने मांग करते हैं। इस बार जब रुपये नहीं दिए तो गांव बराही से क्षेत्र बदलकर गांव बुकनाला में तैनाती कर दी। इसके लिए एसडीएम से भी अनुमोदन करा लिया। आरोप है कि लगातार क्षेत्र बदल दिए जाते हैं। इससे संग्रह अमीन का शोषण किया जा रहा है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संग्रह अमीन ने बताया कि इसी दबाव के चलते उनकी शुक्रवार को हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद ही तहसीलदार को सूचना दी थी। उन्होंने ही जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार ने आरोप को गलत बताया है। साथ ही कहा है कि वह संग्रह अमीन को जानते भी नहीं है। तहसीलदार मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
संग्रह अमीन को मैं जानता भी नहीं हूं। आरोप गलत लगाया जा रहा है। यदि कोई सबूत है तो वह दिखाएं। इस तरह से वह मेरी छवि खराब कर रहे हैं। -अनुज सिंह, नायब तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे सूचना मिली थी कि संग्रह अमीन का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर जब हम पहुंचे तो वह एक दुकान पर थे। वहां उनकी हालत सही नहीं दिखी तो जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार द्वारा रुपये मांगने की कोई शिकायत अभी उन्होंने नहीं दी है। उनकी सेहत में सुधार होने पर जानकारी की जाएगी। -रवि सोनकर, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed