फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cold, cough and flu are troubling...OPD crosses one thousand

Sambhal News: सता रहा सर्दी, खांसी व जुकाम...ओपीडी एक हजार के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cold, cough and flu are troubling...OPD crosses one thousand
चंदौसी। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सीएचसी खुली, तो सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर, दवा कक्ष और डॉक्टरों के कमरों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं। चिकित्सकों ने बताया कि सुबह और शाम की ठंड और दोपहर में निकल रही धूप के कारण मौसम बदलने से खांसी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीज ज्यादा संख्या में इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर तक सीएचसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। कई लोगों को इलाज के लिए कुछ समय तक इंतजार भी करना पड़ा। चिकित्सकों ने लगातार मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दीं और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान कुल 1132 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें नए करीब 782 और 350 लगभग पुराने मरीज रहे।
विज्ञापन

सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी की शुरुआत में सुबह-शाम ठंड और दोपहर में धूप के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम व वायरल की परेशानी हो रही है। ऐसे मौसम में धूप में भी गर्म कपड़े पहनने, ठंडी चीजों से बचने, साफ पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह मरीजों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed