{"_id":"6b00aff1ac34965f760666a7","slug":"cold-and-fog-increase-difficulties-for-respiratory-patients-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134824-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ठंड और धुंध से सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ठंड और धुंध से सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
चंदौसी। मौसम में बदलाव और सुबह के कोहरे के कारण सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रोजाना 40 से 50 मरीज सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, ठंड और धुंध के कारण अस्थमा व अन्य सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सीएचसी चंदौसी में प्रतिदिन 800 से एक हजार मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन दिनों सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं।
धुंध और ठंडी हवा के संपर्क में आने से सांस लेने में परेशानी, खांसी और सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है। चिकित्सा अधीक्षक हरवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
हरवेंद्र सिंह ने सांस के मरीजों को सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही, नियमित रूप से अपनी दवाएं लेते रहें। सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।