फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CO's pet dog attacked and injured the home guard

सीओ के पालतू कुत्ते ने हमला कर होमगार्ड को किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
CO's pet dog attacked and injured the home guard
संभल। पुलिस क्षेत्राधिकारी के आवास पर ड्यूटी करने गए होमगार्ड पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इसमें होमगार्ड घायल हुआ है। आवास पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। होमगार्ड बलवीर की ड्यूटी बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के आवास पर थी। वह ड्यूटी पर पहुंचा तो एक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। होमगार्ड की चीख निकलने पर किसी तरह होमगार्ड को बचाया गया। जिसके बाद आवास पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि होमगार्ड नया आया था। इसलिए कुत्ता उस पर आक्रमक हो गया और पंजा मार दिया। जिसमें होमगार्ड मामूली घायल हुआ है। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. चमन प्रकाश का कहना है कि होमगार्ड को कई जगह से कुत्ते ने जख्मी किया है। उसको रेफर करने के लिए कहा था लेकिन वह उपचार कराकर और वैक्सीन लगवाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed