{"_id":"64d929659c8c0ad6a307bef6","slug":"co-investigating-the-case-of-gang-rape-once-the-trial-is-over-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-1753-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहे सीओ, एक बार खत्म हो चुका है मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहे सीओ, एक बार खत्म हो चुका है मुकदमा
विज्ञापन
सौंधन। प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली ले जाई गई महिला ने लौटकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कैला देवी पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में सीओ जांच कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों से उसके साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिलाया है। आरोपी किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का भी आरोप लगाया है। महिला ने इसकी सूचना अपने भाई को दी और वह इसके बाद अपने गांव पहुंची।
सीओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। एक गांव निवासी महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया था। जहां उसने अपने तीन दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराया और विरोध पर मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसको 1.60 लाख रुपये में बेच दिया गया था। जब बेचे जाने की जानकारी हुई तो किसी तरह भाई को फोन कर दिल्ली बुलाया।
महिला का कहना है कि चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मालूम हो कि महिला ने इस मामले में पहले भी इन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कराया था उस समय आरोपियों के पक्ष में बयान दे दिए। जिसके बाद मुकदमा खत्म हो गया था। अब फिर से तहरीर दी गई है। सीओ का कहना है कि यदि घटना दिल्ली मेें हुई है तो वहां तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। तहरीर मिली तो उसकी जांच भी की जा रही है।