फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CO Bilari reached for investigation, statement for Ramjalebi

Sambhal News: जांच को पहुंची सीओ बिलारी, रामजलेबी के लिए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
CO Bilari reached for investigation, statement for Ramjalebi
जुनावई। सीएम योगी से मिलकर चर्चाओं में आई गांव अहरोला निवासी रामजलेबी के मामले में सीओ बिलारी जांच को पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। रामजलेबी ने मारपीट के मामले में मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर दो दरोगाओं पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। दोनों दरोगा निलंबित चल रहे हैं। सीओ ने मामले की जांच डीआईजी को देने की बात कही है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गांव अहरोला नवाजी निवासी रामजलेबी की जमीन पर पूर्व प्रधान ने अवैध कब्जा कर लिया था। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने रामजलेबी, उसके देवर, देवरानी पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। एक अन्य ग्रामीण से घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन मामलों की विवेचना के नाम पर पर तत्कालीन दरोगा राजेश पांडे व उनके बाद आए वीरेंद्र कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद भी मुकदमे में नाम बाहर न होने और जमीन पर कब्जा रहने पर रामजलेबी ने 21 दिसंबर को सीएम योगी से मिलकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

दोनों दरोगाओं का ट्रांसफर मुरादाबाद हो गया था। सीएम के संज्ञान में आने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया था। अब जांच सीओ बिलारी सलोनी अग्रवाल कर रही हैं। बुधवार को सीओ सलोनी जुनावई पहुंची और रामजलेबी, उसके देवर सूरजपाल, देवरानी कृष्णा से मिली। उनसे जानकारी ली तथा बयान भी दर्ज किए। अपने बयान में रामजलेबी व कृष्णा ने दोनों दरोगाओं पर मुकदमे में से नाम हटाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। ब्लॉक परिसर में जहां दरोगा रहते थे, सीओ सलोनी अग्रवाल वहां भी पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed