फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM Yogi on ten, Deputy CM Keshav on 11 will hold public meeting

दस को सीएम योगी, 11 को डिप्टी सीएम केशव करेंगे जनसभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi on ten, Deputy CM Keshav on 11 will hold public meeting
चंदौसी में दस को योगी तो 11 को बहजोई में केशव करेंगे जनसभा
विज्ञापन

चंदौसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस फरवरी को चंदौसी में और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11 फरवरी को बहजोई में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी व भाजपा नगर अध्यक्ष गिरीश रतन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस फरवरी को चंदौसी आएंगे। उनकी जनसभा का कार्यक्रम आ गया है। एसएम डिग्री के मैदान पर सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, बहजोई में 11 फरवरी को उप मुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित है। उनके आने का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव 12 को आएंगे बहजोई
चंदौसी। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 फरवरी को चंदौसी विधान सभा के बहजोई कस्बे में आएंगे। सपा पदाधिकारी उनकी सभा को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। संभल जनपद में वीआईअपी मूवमेंट शुरू हो गया है। दूसरे चरण का चुनाव प्रसारण 12 फरवरी की शाम को थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व सीएम व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चंदौसी विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सपा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि चंदौसी विधान सभा के बहजोई में ही मैदान पर जनसभा का कार्यक्रम कराया जाएगा। इसके लिए पहले डीएम से अनुमति ली जा रही है, उसके लिए आवेदन किया है। अनुमति मिलने के बाद ही जनसभा की तैयारी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभी केवल जनसभा का कार्यक्रम ही आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed