फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM in Sambhal tomorrow

Sambhal News: सीएम कल संभल में... 569 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
CM in Sambhal tomorrow
संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को संभल का दौरा करेंगे। प्रशासन की तैयारियाें के मुताबिक 569 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने हैं। यह जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। कार्यक्रम की सूचना जारी होते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे बहजोई के नजदीक गांव फत्तेहपुर शरीफनगर में स्थित प्रस्तावित इंट्रीग्रेटेड मुख्यालय भवन के मैदान पर सीएम योगी पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। साथ ही जिले की जिन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होने हैं उनकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने हैं। डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिलेभर में 12 परियोजनाओं के लोकार्पण किए जाने हैं। जिसमें 68.96 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

56 परियोजनाओं के शिलान्यास होने हैं। जिन पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें सबसे बड़ृी परियोजना 24 कोसी वंशगोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग का नवनिर्माण और चौड़ीकरण है। इस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
इन परियोजना का होना है लोकार्पण
परियोजना लागत
1- मऊ कठेर से फत्तेहपुर शमसोई होते हुए चंदौसी मार्ग 39 करोड़
2- चंदौसी-पवांसा मार्ग पर सोत न दी पर वाक्स कल्वर्ट का निर्माण 4.91 करोड़
3- संभल में लोकनिर्माण विभाग का तीन मंजिला आवास 1.58 करोड़
4- नरौली में सरकारी अस्पताल से शमशान घाट तक संपर्क मार्ग 80 लाख
5- थाना गुन्नौर में हॉस्टल और बैरक निर्माण 2.18 करोड़
6- थाना रजपुरा हॉस्टल और बैरक निर्माण 1.92 करोड़
7- चंदौसी राजकीय पॉलिटेक्निक में कॉमन रूम व अन्य निर्माण 1.20 करोड़
8- गुन्नौर सीओ का आवासीय भवन निर्माण 54 लाख
9- गुन्नौर सीओ का कार्यालय भवन निर्माण 77 लाख
10- राजकीय हाईस्कूल असालत नगर जारई का निर्माण 1.32 करोड़
11- राजकीय हाईस्कूल सैंजनी में निर्माण 1.32 करोड़
12- बबराला पुनर्गठन पेयजल योजना 15.51 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed