{"_id":"5921e5fb4f1c1b3e6a5363d2","slug":"cm-anshan-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिला आश्वासन तब खत्म किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिला आश्वासन तब खत्म किया अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 22 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
संभल के पनसुखा मिलक में शहीद की मां को जूस पिलाकर अनशन खत्म करातीं राज्यमंत्री गुलाब देवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम को गांव बुलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन बैठे शहीद के परिजनों ने आश्वासन पर रविवार को तीसरे दिन अनशन खत्म कर दिया। यूपी सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी बतौर सीएम की प्रतिनिधि देर शाम शहीद के गांव पनसुखा मिलक पहुंची और जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
इससे पहले शहीद के परिजनों ने मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बीजेपी नेताओं और राज्य सरकार के वादे गिनाए। इस पर सीएम ने शहीद के पिता से कहा कि, आप अनशन मत करो, प्रदेश के हर शहीद के घर जाऊंगा। वहीं अन्य विकास कार्यों को कराने का भी भरोसा दिलाया। डीएम को इंटर कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए।
सीएम को बुलाने को लेकर अनशन पर बैठे शहीद की मां और पत्नी समेत पांच अनशनकारियों की हालत शनिवार को बिगड़ गई थी। इस पर प्रशासन ने सीएम तक संदेश भेजा, तय हुआ कि, परिजनों को मुरादाबाद लाकर उनकी मुलाकात करा दी जाए।
विज्ञापन
इसी क्रम में रविवार को दोपहर शहीद के पिता ब्रह्मपाल, भाई अनिल कुमार और सुधीर कुमार मुरादाबाद पहुंचे। परिजनों ने सीएम से गांव में इंटर कालेज, सड़क बनवाने, शहीद के दिव्यांग भाई की नौकरी लगवाने और अमरोहा सांसद की ओर से गैस एजेंसी दिलवाने के वादे को पूरा कराने की मांग की। प्रार्थना पत्र लेने के बाद सीएम ने संभल जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी से कहा कि तत्काल गांव में इंटर कालेज के लिए जमीन चिह्नित कर उसका प्रस्ताव भेजें।
राज्यमंत्री ने शाम तकरीबन सात बजे गांव पहुंच कर शहीद की पत्नी और मां के साथ अन्य अनशनकारी ग्रामीणों को जूस पिलाया और सबका अनशन खत्म कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, असमोली क्षेत्र के नेता अवधेश यादव, भुवनेश राघव, हरेंद्र सिह, चौधरी नरेंद्र सिंह, नंद किशोर शर्मा समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।