फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cloth and plastic being burnt as fuel at the crusher

Sambhal News: कोल्हू पर ईंधन में जलाया जा रहा कपड़ा और प्लास्टिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cloth and plastic being burnt as fuel at the crusher
गुन्नौर। बदायूं हाईवे पर संचालित गन्ना कोल्हुओं में प्लास्टिक और कपड़े जलाए जा रहे हैं। इनकी भट्ठी से निकलने वाले धुएं से न केवल आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोगों को सांस लेने में ही दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। जबकि पराली और गन्ने की पत्तियां तक जलाने पर रोक है।
विज्ञापन

गुन्नौर नगर समेत आसपास क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गन्ना कोल्हू संचालित हैं। इनमें बहुत से कोल्हू बिना अनुमति के पेराई कर रहे हैं। उनके पास एनजीटी की एनओसी भी नहीं है। इसके अलावा कोल्हू संचालन पर लागू होने वाले मानक भी पूरे नहीं किए जा रहे। यहां तक कि वह कोल्हू की भट्ठियों में जलने वाले ईंधन में प्लास्टिक, रबर और कपड़े का उपयोग कर रहे हैं। इससे निकलने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित तो कर ही रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत आती है। इसके बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। सोमवार को गुन्नौर के एक कोल्हू की भट्टी में कपड़ा और प्लास्टिक जलाई गई। यहां मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

--------------

कोल्हू की भट्ठियों में कपड़ा और प्लास्टिक जलाने की जानकारी मिली है। अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आनंद कुमार कटारिया, एसडीएम गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed