फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   class five student who went to graze cattle drowned in ganga while taking bath

Sambhal News: पशुओं को चराने गया कक्षा पांच का छात्र नहाते समय गंगा में बहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
class five student who went to graze cattle drowned in ganga while taking bath
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहजनाबाद निवासी सोहनपाल का 14 वर्षीय बेटा संजय गांव के नजदीक गंगा घाट पर नहाते समय बह गया। किशोर को बहता देखते हुए आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर भी तलाश के लिए गंगा में उतरे लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चला। परिजन शुक्रवार को फिर से तलाश कराएंगे।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा बृहस्पतिवार की सुबह गंगार किनारे पशुओं को चराने के लिए गया था। सुबह 11 बजे गंगा किनारे नहाने लगा। इसी दौरान तेज बहाव के साथ बह गया। बताया कि उनका बेटा कक्षा पांच का छात्र था। और पढ़ाई में काफी होशि यार था। इस समय विद्यालयों की छुट्टी चल रही है तो पशुओं को चराने के लिए गया था। किशोर के बहने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पीएसी के जवानों ने भी काफी तलाश किया लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

किशोर अपने पांच बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। वहीं किशोर की मां रामवती का रोरो कर बुरा हाल है। परिजन संजय के मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश कराई गई थी लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को फिर से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed