फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Class 9 student of Gawan was strangled to death during a dispute in Delhi

गवां के रहने वाले कक्षा नौ के छात्र की दिल्ली में विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student of Gawan was strangled to death during a dispute in Delhi
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी ताहिर के 17 वर्षीय बेटे उमेर की विवाद के दौरान दिल्ली में बुधवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी पर परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात कस्बा पहुंचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार उमेर पांच दिन पहले ही दिल्ली के रामपार्क निवासी अपनी बुआ के घर घूमने के लिए गया था। दो दिन पहले वहां के स्थानीय युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया था। उस समय जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। बुधवार की रात नौ बजे करीब जब उमेर नमाज पढ़कर मस्जिद से लौट रहा था तब उन युवकों ने दोबारा से पकड़ लिया। जिनसे दो दिन पहले विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान ही गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि उमेर उनका इकलौता बेटा था और कस्बे के एक कॉलेज में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा था। मां आसमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed