{"_id":"5702beb14f1c1bc04fc81685","slug":"clash-between-two-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री-सांसद के सामने भिड़े सपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री-सांसद के सामने भिड़े सपाई
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
संभल जिले के गुन्नौर के कीरतपुर में सोमवार को राजकीय इंटर कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर दो सपा नेताओं के बीच खींचतान होने पर बीचबचाव करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खिजरपुर में राजकीय इंटर कालेज का शिलान्यास करने के बाद हुई सभा में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव व सांसद धर्मेद्र यादव की मौजूदगी में क्षेत्र के सपाइयों में आपसी टशन हो गया।
पूर्व राज्यमंत्री ने अपनी ही सरकार पर किसानों के उत्पीड़न व अनदेखी के आरोप लगाए तो आयोजक विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने कड़ी आपत्ति जताई।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गुड्डू यादव समझाने के अंदाज में उठे तो विधायक के डाक्टर पुत्र ने उन्हें पकड़ लिया। यहीं पर गुड्डू यादव के समर्थक भी दौड़ पड़े। मंच पर नेताओं के बीच खींचतान से हंगामा हो गया। बलराम यादव और धर्मेंद्र यादव को उठकर खड़े होना पड़ा। सपाइयों और पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। फिर मंच की कार्रवाई शुरू हो सकी।