फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic amenitise

संभल जिले में जिला पंचायत के सात वार्ड बढ़ गए, अंतिम सूची 14 जनवरी तक होगी प्रकाशित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
संभल। जिले में जिला पंचायत के सात नए वार्ड बनने हैं। अब तक 27 वार्ड थे। अब बढ़कर 34 हो जाएंगे। नए वार्डों की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के परिसीमन का कार्य दिसंबर में किया गया। नए वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित वार्डों की अनंतिम सूची विकास खंड कार्यालयों और जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पर देखी जा सकती है। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि जिला पंचायत, क्षेेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्ड की प्रस्तावित सूची को देखकर आम लोग अपनी 4 जनवरी तक आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण 10 जनवरी तक होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 14 जनवरी तक अंतिम सूची का प्रकाशन होना है। अंतिम सूची का प्रकाशन होने के बाद उपरांत किसी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत के वार्ड पर अगर किसी को कोई आपत्ति है तो जिला पंचायत के एएमए के पास दाखिल करें। अगर क्षेेत्र पंचायत के किसी वार्ड पर आपत्ति है तो जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पर दाखिल करें। अगर ग्राम पंचायत के वार्ड पर आपत्ति है तो उसे विकास खंड कार्यालय पर दाखिल करें।
कहां कितने हो जाएंगे वार्ड
जिला पंचायत 27 से 34 वार्ड हो जाएंगे
क्षेत्र पंचायत के वार्ड 683 से बढ़कर 851 हो जाएंगे
ग्राम पंचायत के वार्ड 7130 से बढ़कर 8370 हो जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed