फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   City roads should be repaired before the fair

Sambhal News: मेले से पहले नगर की सड़कों को किया जाए दुरुस्त

Fri, 09 Aug 2024 05:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 09 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
City roads should be repaired before the fair
चंदौसी। एसडीएम नीतू रानी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को श्रीगणेश चौथ मेले को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेला पदाधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई। एसडीएम ने मेले को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम नीतू रानी ने मेले के दौरान पूर्व में किए जाने वाले विभागीय कार्यों को बताते हुए उनको पुनः दुरुस्त करने और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे उन कार्यों को तय समय पर पूरा किया जा सके। विद्युत विभाग को रथयात्रा मार्ग पर बिजली के झूलते तारों को सही करने, खंभों पर पॉलीथिन लगाने व मेला के समय बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रथयात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त कर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करें। इसके अलावा शहर की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नगर की पेयजल व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। कहा कि हैंडपंप और वाटर कूलरों को प्राथमिकता के आधार पर सही कराया जाए। सड़कों पर छुट्टा घूम रहे पशुओं को गोशाला में संरक्षित किया जाए। इनकी वजह से कोई हादसा न हो। परिवहन विभाग से चंदौसी से अलीगढ़, मुरादाबाद और बिसौली को अतिरिक्त बस चलाई जाए। मेले के दौरान नगर में बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू करने और मेले में अस्थाई पार्किंग बनाई जाए। नगर में ई-रिक्शों का वन-वे संचालन किया जाए। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाए। इस दौरान तहसीलदार चंदौसी धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश प्रताप सिंह, केके अग्रवाल, प्रियंका सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, टीएसआई सुरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह, रोडवेज स्टैंड प्रभारी राजीव कुमार, एसडीओ अजय शुक्ला, ललित किशोर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed