फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   City Magistrate will hear MP's Ziaur Rahman Bark housing case today

Sambhal: सांसद के बर्क आवास मामले में आज सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई, कार्रवाई अंतिम परिणाम की ओर

Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
सार

इस मामले में लगातार सुनवाई टल रही है। आवास में हुए निर्माण की इंजीनियरों के द्वारा नापतौल भी की गई थी। जिसमें सांसद की ओर से कोई नक्शा नहीं दिखाया गया था।

विज्ञापन
City Magistrate will hear MP's Ziaur Rahman Bark housing case today
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

विस्तार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए अवैध निर्माण मामले में मंगलवार को सुनवाई की जानी है। इस मामले की सुनवाई अब सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार करेंगे। सांसद को इस मामले में तीन बार नोटिस और सात बार समय दिया जा चुका है। अब कार्रवाई अंतिम परिणाम की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन


मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में लगातार सुनवाई टल रही है। आवास में हुए निर्माण की इंजीनियरों के द्वारा नापतौल भी की गई थी। जिसमें सांसद की ओर से कोई नक्शा नहीं दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed