फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   City lights are bad, there will be no darkness on Diwali

शहर की लाइटें खराब, दिवाली पर नहीं होगा अंधेरा दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
City lights are bad, there will be no darkness on Diwali
चंदौसी (संभल)। शहर में नगर पालिका की 2200 स्ट्रीट लाइटें लगी हुई है। इनमें से 20 फीसदी से अधिक लाइटें खराब है। जगह-जगह गली-मोहल्लों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इस बार दिवाली पर लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जबकि नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका द्वारा रात को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से 2200 स्ट्रीट लाइटें लगी है। इनमें से नगर पालिका के 25 वार्डों में करीब 20 प्रतिशत से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। जिससे 24 अक्तूबर को मनाए जाने वाले रोशनी व खुशियों के त्योहार दिवाली पर गली-मोहल्लों सहित सड़कों पर अंधेरा रहेगा। जबकि सभासद अपने-अपने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें सही कराने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व पथप्रकाश विभाग से कहते हैं, तो बजट का अभाव कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। जिससे रात के समय गली-मोहल्लों में अंधेरा रहने पर आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा चोरी की घटनाएं होने का अंधेरा बना रहता है। नगर पालिका के वार्ड चार में गणेश कालोनी, सीता रोड, छोटे लाल कालोनी, हनुमानगढ़ी में करीब 400 स्ट्रीट लाइट लगी है, जिसमें 150 लाइट खराब बनी है। वार्ड नंबर दस के आवास विकास मयूर विहार, पंजाबी कालोनी, रामस्वरूप रोड, गुरुनानक कालोनी में 300 लाइटें लगी है, जिसमें 70 लाइट खराब बनी है। वार्ड नंबर नौ के बारह सैनी, ब्रह्म बाजार, कच्चा कटरा, बूढ़ी माता क्षेत्र में 200 लाइटें लगी है, जिसमें 20 लाइट खराब होने पर नहीं जलती। जबकि वार्ड नंबर 17 के बड़ा महादेव, मोहल्ला नोनवाला, जवाहर रोड, हाथी खाना में 125 लाइट लगी है, जिसमें 15 लाइट खराब है। जिससे इन क्षेत्रों दिवाली पर अंधेरा व्याप्त रहने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

--------------
शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जानकारी है। सामान मंगाया जा रहा है, जिसे ठीक कराने का प्रयास कराया जाएगा। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें दिवाली से पहले ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed