फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Circle rate implemented in the district, buying land becomes expensive

Sambhal News: जिले में सर्किल रेट लागू, जमीन खरीदना हुआ महंगा

Sun, 04 Aug 2024 03:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 04 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Circle rate implemented in the district, buying land becomes expensive
संभल। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार से कृषि और आवासीय भूमि का नया सर्किल रेट लागू होने से जमीन खरीदना महंगा हो गया है। तीनों तहसीलों में सात से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि परियोजनाओं वालों गांवों की भूमि को सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार से संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील में लागू हो गया है। संभल तहसील में आवासीय, अकृषक और वाणिज्यिक भूमि की दरों में सात से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा कृषि भूमि में भी सात से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। चंदौसी तहसील में पांच से 20 प्रतिशत और गुन्नौर तहसील में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गंगा एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक गलियारा और मध्य गंगा नहर परियोजनाएं चल रही हैं। वहां सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। इसी तरह जिले के 206 गांवों में भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि 12 आपत्तियां आई थीं। उसके निस्तारण के बाद नया सर्किल रेट लागू किया गया है।
विज्ञापन

संभल शहर में सबसे ज्यादा सर्किल रेट वाली अकृषक भूमि

चंदौसी चुंगी से जेके कोल्ड स्टोरेज तक 52000 रुपये प्रति वर्गमीटर
शंकर चौराहे से तहसील रोड 47000 रुपये प्रति वर्गमीटर

चंदौसी चुंगी से रोडवेज वाली सड़क 45000 रुपये प्रति वर्गमीटर
चंदौसी रोड पर सैफखां सराय तक 39000 रुपये प्रति वर्गमीटर

गंगा एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारे वाले गांवों में कोई वृद्धि नहीं

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का गंगा एक्सप्रेस-वे संभल जिले के 31 गांवों से होकर गुजरेगा। करीब 38 किलोमीटर की दूरी पर ततारपुर संदल समेत 17 गांव संभल तहसील के और नगलिया कठेर समेत 14 गांव चंदौसी तहसील के हैं। साथ ही, चार गांवों में औद्योगिक गलियारे के लिए जमीनें ली जा रही हैं। इन गांवों के सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। सभी गांवों का मूल्य यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मध्य गंगा नहर वाले 118 गांवों में यथावत रहेगा सर्किल रेट

संभल तहसील क्षेत्र के 119 ऐसे गांव हैं, जहां पर मध्य गंगा नहर के लिए जमीनें खरीदी गई हैं। इन गांवों के सर्किल रेट में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। सभी गांवों में सर्किल रेट यथावत रहेगा।




इन 206 गांवों का नहीं बढ़ा सर्किल रेट-
शाहपुर चामरान, सिरसी, जमालपुर, फतेहपुर सराय, अल्हादपुर खन्ना, एंजरा, छचैरा, शेखूपुर गढ़ी, पहरा, मो. टांडा, मंडावली रसूलपुर, शिवपुरी, परियावली, मासूमपुर, पाली, मथना, ततारपुर रोड, भदौसला, सुजातपुर, हिसामपुर, सददू सराय, भटौला, सारंगपुर, महाराना, कसेरवा, बहरामपुर बुजुर्ग, ईसापुर सुनवारी, चमरौआ, केशोपुर भिडी, सहरा, बसला, भमोरी पटटी, निरयावली, खिरनी मोहिउददीनपुर, अमावती कुतुबपुर, लधरपुर शहबाजपुर, गंगेहटा, सिसौना, सोधन मोहम्मदपुर, बागड़पुर, नूरपुर ततारपुर, नाहरपुर, कैलमूड़ी, पतौजा, विक्रमपुर ताहरपुर, चाचू नांगल, औरंगाबाद देवरी, रुदायन, सिहावली, रझेड़ा सलेमपुर, नारंगपुर, ततारपुर घासी, खरसफा, बागडपुर छोईया, सिकंदपुर करछली, कुतुबपुर मल्ही, मन्नीखेड़ा, चौकुनी, दरियापुर राजदेव, सिरसानाल, असमोली, दूल्हापुरबंद, हाजिरपुर, मदाला फततेहपुर, मवई डोल, शाहरपुर सिरपुडा, इकरोटिया, सतुपुरा, नंदपुर वीटा, नेकपुर मुख्त्यारपुर, इटाला माफी, मालपुर, स्तूपुरा, भैंसोड़ा, शाहपुर डसर, बेटला, बेला, बहाउददीनपुर, हरथला, सिसोटा, मुबारकपुर बंद, राजापुर गालिबपुर, ओबरी, शहबाजपुर कला, मतावली पटटी परसराम, मतावली पटटी जग्गू, दुगावर, नरेठा मोहम्मदपुर, हादकपुर, अबुनगर, हजरतनगर गढ़ी, तिमनपुर, भारतल मदापुर, मऊ, अख्त्यारपुर चौबे, मऊभुड़, चिरौली भगवंतपुर, पंवासा. मुजफ्फरपुर ऐदलपुर, लहराकमंगर, दतावली, नसीरपुर, सिकंदुरपर सराय, चंदायान, बबैना, घुरैठा, अजीमाबाद, नंदनपुर, किसोली, आढोल, अलीपुर खुर्द, फततेहपुर उत्तमा, मुसापूर इसापुर, जंगलपुर, रफीपुर, मोहरालखूपुरा, ज्ञानपुर सिसौना, खुग्गूपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed