फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Children will study on white and green boards, not on black boards

Sambhal News: ब्लैक पर नहीं व्हाइट व ग्रीन बोर्ड पर पढ़ेंगे नौनिहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Children will study on white and green boards, not on black boards
चंदौसी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब स्कूल में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड की जगह अब व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लगेंगे। जो छात्रों के लिए ज्यादा उपयोगी व आंखों के लिए भी बेहतर होंगे। वहीं, विद्यालयों के लिए जारी कंपोजिट ग्रांट के व्यय की जानकारी भी दीवारों पर अंकित की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1289 करीब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों की रंगाई पुताई, वॉल पेंटिंग सहित अन्य जरूरत के सामान के लिए हर साल कंपोजिट ग्रांट भेजी जाती है। छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों की कंपोजिट ग्रांट निर्धारित होती है। इसमें गड़बड़ी रोकने के लिए शासन ने स्कूलों की दीवारों पर कंपोजिट ग्रांट के व्यय की जानकारी को स्कूल की दीवारों पर लिखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक बनियाखेड़ा के बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि स्कूलों की एक दीवार चिह्नित करके प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट का व्यय दीवार पर लिखवाएंगे ताकि अधिकारियों के साथ - साथ आम लोगों को भी जानकारी हो सके कि कंपोजिट ग्रांट से क्या-क्या काम कराए गए है। बीईओ ने बताया कि अब परिषदीय स्कूलों में ब्लैक बोर्ड पर नहीं पढ़ाया जाएगा। सभी स्कूलों में व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे। हालांकि काफी स्कूलों में पहले से भी व्हाइट व ग्रीन बोर्ड पर पढ़ाई बच्चों को करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed