फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Children will be made aware of traffic rules

Sambhal News: यातायात नियमों के प्रति बच्चों को किया जाएगा जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children will be made aware of traffic rules
चंदौसी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक किया जाएगा। यातायात के सामान्य नियमों को विद्यालयों की दीवारों पर लिखवाकर शिक्षक उनकी जानकारी छात्र-छात्राओं को देंगे। साथ ही, यातायात पुलिस कर्मी विद्यालय में जाकर यातायात के चिह्नाें व नियमों का पालन करने सहित अन्य जानकारी बच्चों को देंगे।
विज्ञापन



जिले में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की प्राथमिक शिक्षा दी जाएगा ताकि वे अपने माता-पिता सहित अन्य परिवार के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि भले ही बच्चे बाइक न चलाते हैं या फिर सड़क पर कम निकलते हैं लेकिन अगर शुरुआत में ही यातायात नियमों की शिक्षा बच्चों को मिलेगी तो वह जब तक बाइक व अन्य वाहन का उपयोग करेंगे, तो उन्हें यातायात नियमों की अच्छी जानकारी होगी।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि परिषदीय स्कूलों की दीवारों पर यातायात के नियम लिखवाए जाएंगे। इन नियमों के बारे में शिक्षक बच्चों को बताएंगे। साथ ही, यातायात सप्ताह, यातायात पखवाड़ा और यातायात माह में स्कूलों के अंदर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। यातायात पुलिस कर्मी स्कूलों में जाकर यातायात नियमों व हाईवे व सड़क पर लगे संकेतांक के बारे में बच्चों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------



स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे ये नियम
यातायात चिह्न व नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। सड़क क्रॉस करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें। ओवर स्पीड वाहन न चलाएं। सड़क क्रॉस करते समय रुको, देखो और चलो का नियम का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। चार पहिया वाहन से चलते समय हाथों को बाहर न निकालें, मोड़ पर सड़क क्रॉस करने से बचें। ट्रैफिक लाइट का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed