{"_id":"6a02442d6a36d8a0ad04885f","slug":"children-tell-sp-uncle-our-teacher-used-to-tell-us-to-wear-hijabs-and-skullcaps-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135243-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसपी से बोले बच्चे- अंकल, हमें हिजाब और टोपी पहनने के लिए कहते थे सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसपी से बोले बच्चे- अंकल, हमें हिजाब और टोपी पहनने के लिए कहते थे सर
विज्ञापन
संभल। अंकल, हमारे सर हमें हिजाब पहनने के लिए बोलते थे, इसलिए हम हिजाब बांधने लगे थे। यह जानकारी गांव जालब सराय में स्थित पीएम श्री विद्यालय की कई छात्राओं ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को दी। जब छात्रों से जानकारी की तो उन्होंने भी बताया कि सर हाथ जोड़ने को मना करते थे और टोपी पहनने के लिए कहते थे। छात्र-छात्राओं की यह बातें सुनकर एसपी हैरान रह गए। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए हैं।
सोमवार को डीएम और एसपी पीएम श्री विद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज के बारे में बच्चों से जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि विद्यालय की सभी छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए कहा जाता था। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म की छात्राएं हैं। इसी तरह छात्रों को टोपी पहनने के लिए कहा जाता था। प्रार्थना में हाथ जोड़ने को मना किया गया था इसलिए कोई भी हाथ नहीं जोड़ता था, बल्कि हाथों को बांधकर खड़े हो जाते थे। इसके बाद लब पे आती है दुआ बनकर के तमन्ना मेरी नज्म गाते थे। डीएम ने सीडीओ के नेतृत्व में गठित कमेटी से जांच तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
0000000
यह है मामला
गांव जालब सराय में स्थित पीएम श्री विद्यालय का एक वीडियो 7 मई को सामने आया था। जिसमें विद्यालय के बच्चों से धार्मिक गतिविधियां कराई जा रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद आठ मई को संभल के खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल कुमार जांच के लिए पहुंचे, उन्होंने बच्चों से जानकारी ली तो सामने आया कि विद्यालय में हिंदू छात्राओं को हिजाब और छात्रों को टोपी पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई। इसमें प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज और प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने नखासा थाने में धार्मिक गतिविधियों से नफरत फैलाने आदि मामले में नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
0000000000
सहायक अध्यापक पर हिंदू शिक्षिका को भी बहकाने की चर्चा, अधिकारियों तक पहुंचा मामला
परिषदीय विद्यालय में जिस सहायक अध्यापक पर धार्मिक गतिविधियां कराने का आरोप है। उस पर एक हिंदू शिक्षिका को भी बहकाने का आरोप लग रहा है। यह शिकायत भी अधिकारियों तक पहुंच गई है। एसपी का कहना है कि इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
0000000
विद्यालय में जो गतिविधियां की गई हैं वह पूरी तरह गलत हैं और इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पूरी साजिश को समझा जाएगा कि वह विद्यालय में ऐसी गतिविधियां क्यों करा रहे थे। इसके पीछे की पूरी साजिश क्या है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
000000000
डीएम का बयान लगना है या नहीं। सर से पूछ लेना
0000000
शासन के द्वारा शैक्षिक व्यवस्था का करिकुलम निर्धारित है। हमारी यह कोशिश रहेगी कि शत-प्रतिशत अक्षरशः करिकुलम का पालन कराया जाए। विद्यालय शिक्षा के मंदिर हैं यहां बच्चों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने का कार्य किया जाए। विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि की जाए जो भी इस दिशा में कार्य नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम, संभल