फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child dies of hydrophobia after six months of dog bite

कुत्ते के काटने पर छह माह बाद हाइड्रोफोबिया से बच्चे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Child dies of hydrophobia after six months of dog bite
बनियाठेर के गांव आटा में हाइड्रोफोबिया से बालक की मौत पर गमगीन परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
बनियाठेर/चंदौसी। गांव आटा में बालक को पांच अक्तूबर को घर के बाहर खेलते समय छह वर्षीय बालक को कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने सीएचसी में एंटी रैबीज के इंजेक्शन भी लगवाए थे। इसके बावजूद छह माह बाद हुए हाइड्रोफोबिया से बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आटा निवासी सद्दाम ने बताया कि उनका छह वर्षीय पुत्र सुभान पांच अक्तूबर को घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्ते ने बालक को काट लिया था। बालक को सात अक्तूबर को चंदौसी सीएचसी में पहला एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया था। इसके बाद चिकित्सक के कहने के अनुसार अन्य इंजेक्शन भी लगवाए। उसके बाद तक बच्चा ठीक-ठाक रहा है। 14 मार्च को बच्चे के बाएं हाथ व पैर ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों ने चंदौसी में निजी चिकित्सकों को दिखाया। फायदा नहीं होने पर परिजन बच्चे को दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्चों को हाइड्रोफोबिया का पीड़ित होना बताया। चिकित्सकों ने कहा कि अब बच्चे के ठीक होने की बहुत कम उम्मीद है। 15 दिन अस्पताल में उपचार के बाद परिजन बच्चे को घर ले आए और निजी चिकित्सक से उपचार कराना शुरू कर दिया। बुधवार की रात करीब 12 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सुभान से छोटे दो भाई उस्मान व साजिद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed