{"_id":"6123f18c8ebc3e79ae06db0e","slug":"child-dies-father-injured-in-accident-while-getting-off-roadways-bus-sambhal-news-mbd400188780","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस से उतरते वक्त हादसे में बालक की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बस से उतरते वक्त हादसे में बालक की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में रोडवेज बस से उतरते वक्त हादसा हो गया। हादसे में बालक की मौत हो गई जबकि उसका पिता घायल हो गया। आरोप है कि रोडवेज बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। रोडवेज बस चालक ने सवारियों के उतरने के दौरान ही बस को आगे बढ़ा दिया था और हादसा हो गया। चालक-परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बारीपुर भमरौआ गांव निवासी कामेश पुत्र जगराम सिंह की ससुराल मुरादाबाद के गांव लालपुर हमीर में है। रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी सुनीता, बड़े बेटे यश, उससे छोटे प्रियांशु और सबसे छोटे रितिक के साथ लालपुर हमीर गए हुए थे। सोमवार को वह अपने घर लौटने के लिए लालपुर हमीर से रोडवेज की बस में सवार हुए थे। सिरसी में दादा मखदूम शाह की मजार के निकट बस रुकी तो पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा यश और प्रियांशु नीचे उतर गए जबकि कामेश छोटे बेटे रितिक को गोद में लेकर उतरने लगे।
वह ठीक से उतर नहीं पाए कि रोडवेज के चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। इससे वह गिरते हुए पहले बस की बॉडी की चपेट में आए और फिर पिछले पहिये की चपेट में आ गए। रितिक की मौके पर ही मौत हो गई और कामेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। चालक-परिचालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि घायल कामेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।