फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child dies due to unknown vehicle colliision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

Mon, 21 May 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 21 May 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
child dies due to unknown vehicle colliision
बालक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
चंदौसी-संभल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।        
विज्ञापन

कोतवाली के मुहल्ला घटलेश्वर गेट निवासी राहुल (12) पुत्र कल्लू रविवार की सुबह मुहल्ले के लड़कों के साथ ग्राम जनेटा स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने को घर से निकला।  कुछ ही देर बाद गंभीर घायल अवस्था में संभल-चंदौसी मार्ग स्थित अजीमगंज भट्ठे के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


देखने से लग रहा था कि राहुल को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। जब राहगीरों ने उसे वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाई। परीक्षण के बाद चिकित्सक डा. विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मुहल्ला घटलेश्वर से कुछ लोग आ गए। जिसमें मृतक के भाई सुभाष ने उसकी शिनाख्त अपने भाई राहुल के रुप में की। उसकी मौत की सूचना जब परिजनों व मुहल्लों के लोगों को मिली तो संयुक्त चिकित्सालय में भीड़ लग गई। राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। 



पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष बनियाठेर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई सुभाष की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed