फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child bunned by petrol

चंदौसी के आटा गांव में मासूम पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
child bunned by petrol
चंदौसी। मासूम के शरीर पर पेट्रोल छिड़कर कर एक युवक ने आग लगा दी। उसका शरीर दस प्रतिशत झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चंदौसी के सरकारी अस्पताल से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। बनियाठेर थाने में युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा में शनिवार की शाम चार बजे कन्हैया (8) हाइवे पर स्थित एक परचूनी की दुकान के बाहर अपनी साइकिल चला रहा था। उसी वक्त गांव के ही एक युवक ने उससे साइकिल मांगी। मासूम ने मना किया तो युवक ने उस पर दुकान में रखे पेट्रोल भरे कटोरे को मासूम पर उड़ेल दिया और माचिस की जलती हुई तीली उसकी ओर फेंक दी। देखते-देखते मासूम के शरीर में आग लग गई और वह झुलसने लगा।
विज्ञापन

मासूम चीखा और चीख पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन लोगों ने मासूम के शरीर पर कच्ची मिट्टी डाली और कपड़े उतार दिए। घर वालों को खबर दी। चाचा अबब सिंह सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वह पहुंचे तो मासूम तड़प रहा था और आसपास लोग थे। जबकि जिस युवक ने आग लगाई थी वह भाग चुका था। उन्होंने तत्काल मासूम को अपने हाथों में उठाया और उसे चंदौसी के सरकारी अस्पताल के लिए ले आए। सरकारी अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मासूम का शरीर प्रतिशत झुलसा हुआ है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed