फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chield death inaccident

बेकाबू कंटेनर ने छह वर्षीय मासूम बालिका को कुचला, मौके पर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
chield death inaccident
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग स्थित गांव भगटा नगला में मासूम बालिका को बेकाबू कंटेनर ने रौंद दिया। इसमें मासूम बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद मासूम बालिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात पौने आठ बजे करीब गांव भगटा नगला निवासी जसवीर की छह वर्षीय बेटी उपासना को बबराला-अनूपशहर मार्ग पर बेकाबू कंटेनर ने कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब मासूम बालिका घर से निकल कर अपने दादा नेमचंद्र के घर जा रही थी। सड़क पार करते समय बबराला की ओर से आए कंटेनर ने कुचल दिया। हादसा देख ग्रामीण दौड़ पड़े। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जबकि ग्रामीणों ने परिचालक और कंटेनर को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम बालिका की मां दयावती का रोरो कर बुरा हाल है। मासूम बालिका दो भाइयों की इकलौती बहन थी। आरोपी चालक की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसआई कुलदीप सिरोही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed