फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chief Minister Model Composite School costing Rs 25 crore in Bahjoi

Sambhal News: बहजोई में 25 करोड़ की लागत का मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Sat, 03 Aug 2024 05:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 03 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model Composite School costing Rs 25 crore in Bahjoi
बहजोई (संभल)। ब्लॉक के गांव आनंदपुर में जल्द ही 25 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। शुक्रवार को राजस्व व शिक्षा विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर चिह्नित की गई जमीन का जायजा लिया। बीईओ मुख्यालय ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से जमीन का प्रस्ताव जिला स्तर से पास होने के बाद शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बीईओ मुख्यालय विनोद कुमार व डीसी निर्माण सचिन सक्सेना व लेखपाल सचिन मित्तल बहजोई के गांव आनंदपुर पहुंचे और ग्राम प्रधान के साथ मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण किया। डीसी निर्माण ने बताया कि करीब 25 बीघा जमीन पर विद्यालय के निर्माण के लिए शासन की ओर से यूपी सिडको, मुरादाबाद को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। कार्यदाई संस्था को बजट भी जारी हो चुका है। अब गांव आनंदपुर में प्रस्तावित हुई जमीन को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद कार्रवाई संस्था की ओर से विद्यालय निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्री-प्राईमरी से इंटर तक की कक्षाओं के मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 1500 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसको लेकर विद्यालय में करीब 30 कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन





विद्यालय में लैबोरेट्री व लाइब्रेरी की भी मिलेगी सुविधा
डीसी निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि गांव आनंदपुर में प्रस्तावित हुए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में प्री-प्राईमरी से इंटर तक की कक्षाओं के अलावा विद्यार्थियों के लिए भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं भी होंगी। इसके अलावा बास्केट बॉल व बॉलीबॉल के मैदान समेत अलग-अलग खेलों के लिए एक मैदान और होगा। वहीं, मल्टी परपज इंडोर गेम व पुस्तकालय समेत ऑनलाइन बाई फाई, सीसीटीवी कैमरों से लैस विद्यालय में सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात होंगे। डीसी ने बताया कि विद्यालय में सोलर पैनल, आरओ वाटर प्लांट समेत विद्यार्थियों को भोजन करने के लिए डायनिंग हॉल भी रहेगा। इसके अलावा मल्टीपश हैंडवॉश यूनिट समेत विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed