फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chhattisgarh police raided a jeweler's shop and picked up a youth.

Sambhal News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने सराफ की दुकान पर मारा छापा, एक युवक उठाया

Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh police raided a jeweler's shop and picked up a youth.
चंदौसी (संभल)। छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग में शादी वाले घर में चोरी की वारदात के मामले में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने बुधवार को कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में एक सराफ की दुकान पर छापा मारा और नोटिस चस्पा किया। पुलिस एक युवक को उठाकर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के थाना मोहननगर क्षेत्र में पिछले दिनों एक शादी वाले घर में चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट मोहननगर थाने में दर्ज है। इस संबंध में थाना मोहननगर पुलिस सोमवार की बनियाठेर थाने पहुंची और थाना क्षेत्र के अशोकनगर और गुमथल गांव में छापा मारकर दोनों लोगों से पूछताछ की। बुधवार की दोपहर छत्तीसगढ़ की पुलिस कोतवाली चंदौसी पहुंची और आमद कराने के बाद सर्राफा बाजार में छापा मारा। कोतवाली के एसएसआई गिरीश गंगवार ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस कोतवाली में आमद कराने के बाद बाजार में चली गई। जहां एक सर्राफ की दुकान पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस एक व्यक्ति को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed