{"_id":"580522bc4f1c1b562c7032fa","slug":"chhatra-ki-maut-pr-jaam-lagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्रा को कुचला मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने छात्रा को कुचला मौत, जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन घंटे लगे जाम से पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। तहसीलदार, सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
हयातनगर थाना क्षेत्र के अमावती कुतुबपुर गांव निवासी राहुल गांधी पुत्र रामऔतार सिंह जाटव मुरादाबाद के टीएमयू कालेज का छात्र है। उसकी बहन दुर्गेश संभल के एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। सोमवार की सुबह छह बजे राहुल गांधी घर से कालेज जाने के लिए निकला था। बाइक पर राहुल गांधी की तेरह वर्षीय बहन दुर्गेश, चचेरा भाई नितिन व भतीजा दक्ष सवार थे। मोतीनगर गांव के पास पीछे से आ रहे बजरी से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे राहुल गांधी, नितिन व दक्ष छिटककर दूर जा गिरे। इससे वह घायल हो गए। दुर्गेश की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। अन्य घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए था। इधर, मौत की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंच गए। मौके पर जमा लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रक चालक की गिरफ्तारी व प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर संभल-आदमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर हयातनगर, नखासा व कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही सीओ अफसर अब्बास जैदी व तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी भी पहुंच गए। परिजनों को जल्द ही ट्रक चालक की गिरफ्तारी करने व कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जाम से सड़क के दोनों ओर लगी लंबी लाइनें
संभल। सड़क हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया था। मौके पर अधिकारियों और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तीन घंटे तक लोगों ने जाम लगाए रखा। जिससे सड़क के दोनों ओर चौधरी सराय से लेकर बैनीपुर गांव तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दोपहिया व चार पहिया वाले छोटे वाहन सवार रास्ते बदलकर निकले।