{"_id":"6a384a4dc660fb60b407e029","slug":"chemists-association-membership-drive-launched-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-136814-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: केमिस्ट एसोसिएशन का सदस्यता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: केमिस्ट एसोसिएशन का सदस्यता अभियान शुरू
Mon, 22 Jun 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
संभल। केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यता अभियान का शुभारंभ असमोली से हुआ।
केमिस्ट एसोसिएशन के हेमंत वार्ष्णेय, मोहम्मद शाहनवाज आलम, मोहम्मद नसीम, अजय कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश त्यागी के नेतृत्व में असमोली के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर जाकर केमिस्ट बंधुओं से केमिस्ट एसोसिएशन की उपलब्धियां, कार्य प्रणाली और लक्ष्य के बारे में चर्चा की।
केमिस्ट बंधुओं को संगठन से जोड़ा गया। इस क्रम में असमोली के प्रीत मेडिकल स्टोर, शिव मेडिकल स्टोर, गोपीचंद मेडिकल स्टोर, पाल मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकल स्टोर आदि अनेक मेडिकल स्टोर के स्वामियों को एसोसिएशन से जोड़ा गया। नव मनोनीत सदस्यों सुरेश कुमार, वीर सिंह, गोपीचंद, दिनेश पाल, प्रदीप कुमार को संगठन के हेमंत वार्ष्णेय, अंकुश त्यागी ने माला पहनाकर केमिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान की।
इस अवसर पर अंकुश त्यागी ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन 31 वर्ष पुराना संगठन है। इसमें संभल के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक केमिस्टों की आस्था है। केमिस्टों के हित में हर समय समर्पित रहने वाली एसोसिएशन केमिस्ट बंधुओं के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। संचालन हेमंत वार्ष्णेय ने किया।