फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chemists advised to behave politely with customers at the conference

Sambhal News: केमिस्ट सम्मेलन में ग्राहकों से शालीन व्यवहार करने की सलाह दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chemists advised to behave politely with customers at the conference
संभल। नगर एवं तहसील क्षेत्र के सभी केमिस्टों का मुरादाबाद रोड पर स्थित एक पैलेस में आयोजित सम्मेलन में मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त (औषधि) पूरन चंद्र और जिला औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार का प्रतीक चिह्न भेंट करके, शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (औषधि) पूरन चंद्र ने कहा कि सम्मेलन में मौजूद केमिस्टों को अपना मेडिकल साफ सुथरा, व्यवस्थित, बिल सहित माल खरीदना और बेचना तथा ग्राहकों से शालीन और सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने की सलाह दी। उन्होंने प्रत्येक समस्या का निदान व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भी करने की बात कही। उन्होंने केमिस्टों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान दिया।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने मेडिकल स्टोर पर कैमरा लगाने, एक युद्ध नशे के विरुद्ध तथा विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश जैसे अभियानों में केमिस्टों द्वारा किए गए सहयोग को सराहनीय एवं प्रेरणादायी बताया। इस दौरान श्याम शरण शर्मा, अंकुश कुमार, प्रिय रत्न आर्य, अनिल कुमार अग्रवाल, राहिल भारतीय, नसीम, शाहनवाज आलम, सत्यवीर सिंह पाल, प्रवीन गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने की और संचालन शाहनवाज आलम एवं पुनीत त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed