Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cheers echoed in the Rath Yatra of Lord Jagannath.

Sambhal News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में गूंजे जयकारे

Sat, 06 Jul 2024 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 06 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Cheers echoed in the Rath Yatra of Lord Jagannath.
चंदौसी (संभल)। रोटरी क्लब चंदौसी रॉयल्स की ओर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री गीता सत्संग भवन पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने भगवान जगन्नाथ की आरती करने के बाद रथयात्रा की शुरू कराई। रथयात्रा में श्रद्धालु ध्वजा, पताका लिए भगवान जगन्नाथ की जय जयकार करते चल रहे थे। भगवान जगन्नाथ का भव्य रथ फूलों से सजाया गया था। जिसकी अनुपम छवि श्रद्धालुओं का मन मोह रही थी। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर वृंदावन की कीर्तन मंडली ने माहौल भक्तिमय कर दिया। रथयात्रा का जगह-जगह आरती और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान रोटेरियन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक गुप्ता, डीके शर्मा, हरी गुप्ता, दीपा खन्ना, नितिन अग्रवाल, पायल गौड़, सागर शर्मा, रोटेरियन विवेक गर्ग, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed