फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   checking

स्कूलों में छापेमारी से मची खलबली, मिलीं खामियां

Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौसी Updated Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
checking
स्कूलों का निरीक्षण
चंदौसी। स्कूलों में छापेमारी से मंगलवार को खलबली मच गई। हालांकि मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश था। स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जारी थी। अभिभावकों से अवैध वसूली समेत कई समस्याओं और अनियमितताओं की जांच करने बीएसए पहुंचे। जिसमें स्कूल की मान्यता तो हिंदी की थी, लेकिन एडमिशन इंग्लिश माध्यम से लिए जा रहे थे। जांच चल रही है।
विज्ञापन


तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए प्रेमचंद यादव ने मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे फव्वारा चौक स्थित सेंट जोंस स्कूल में छापा मारा। स्कूल की मान्यता संबंधी पत्रावली देखी। पत्रावली में मान्यता की शर्तों के अनुसार स्कूल का संचालन नहीं मिला।
विज्ञापन


हिंदी की मान्यता पर अंग्रेजी माध्यम में स्कूल का संचालन मिला। मान्यता की शर्तों के अनुसार पाठ्यक्रम से स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही थी। स्कूल परिसर में कार्यालय और अन्य कक्षों में पुस्तकों का बड़ा स्टाक था। मोटे मुनाफे के फेर में विभाग की मंशा के विपरीत महंगे पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से रिकार्ड तलब किया गया है। खामियों पर गहरी नाराजगी जताई गई है। बीएसए प्रेमचंद इसके बाद करीब 12:30 बजे सीकरी गेट लक्ष्मण गंज स्थित अबुल कलाम आजाद मेमोरियल हाईस्कूल में पहुंचे। स्कूल का रिकार्ड चेक किया। स्टाफ की योग्यता, मानदेय और शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी की।

अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कार्रवाई की चेतावनी दी। करीब एक बजे नाज पब्लिक स्कूल में व्यवस्थाएं परखी गईं। अव्यवस्थाओं का नजारा दिखा। गुलशन ए मुस्तफा स्कूल का भी निरीक्षण किया गया।


स्कूल में गंदगी के अंबार और अव्यवस्थाएं नजर आईं। अवकाश में भी छात्र-छात्राएं स्कूल में अध्ययन करते नजर आए। खामियों पर प्रबंधन को चेतावनी दी गई है। मौके से मिली जानकारी और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed