फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Checked fire extinguishers at cracker godowns

पटाखा गोदामों पर चेक किए गए अग्निशमन यंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Checked fire extinguishers at cracker godowns
संभल। अग्निशमन विभाग के सीएफओ ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर शहर में पटाखा गोदामों पर पहुंच चेकिंग की। पटाखा गोदामों में अग्निशमन यंत्रों, आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस, पटाखों को स्टाक आदि चेक किए गए। दीपावली पर आबादी में पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे अग्निशमन विभाग के सीएफओ प्रताप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल व पुलिस बल के साथ शहर में पटाखा गोदामों पर पहुंच चेकिंग की। रामबाग धाम पर स्थित दो पटाखा गोदामों पर पहुंच सीएफओ ने गोदाम में आतिशबाजी का स्टाक व बेचने का लाइसेंस चेक किया। इसके बाद गोदामों में रखे अग्निशमन यंत्रों को चलाकर चेक किया गया। साथ ही विपरीत स्थिति में अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने के तरीके अग्निशमन कर्मचारियों ने बताए। इसके बाद डीएफओ ने कसाई मोहल्ले में पहुंच आतिशबाजी गोदाम के स्वामी से जानकारी की। आतिशबाजी गोदाम स्वामी अख्तर ने बताया कि उसका गोदाम गांव रहोली रोड पर है। गोदाम पर अग्निशमन के सभी यंत्र लगाए गए और पटाखे बेचने का लाइसेंस भी है। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली पर आबादी में पटाखों की बिक्री नहीं की जाएगी। दो-तीन दिन में बैठक कर पटाखा बेचने को उर्स में व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed