फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Interview conducted government job Lucknow, cheated pretending relative of minister

Sambhal: सरकारी नौकरी के लिए लखनऊ में करवाया इंटरव्यू , 15 लाख में सौदा तय, मंत्री का रिश्तेदार बनकर की ठगी

Fri, 03 Nov 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Fri, 03 Nov 2023 02:01 AM IST
सार

गांव मई निवासी जसवीर ने पुलिस को बताया कि बदायूं निवासी उसका परिचित है। उसने एक अन्य से सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मिलाया। बताया कि उसकी पीडब्ल्यूडी में क्लर्क की नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए 15 लाख रुपये लगेंगे।

विज्ञापन
Sambhal: Interview conducted government job Lucknow, cheated pretending relative of minister
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी के गांव मई निवासी जसवीर ने इस्लामनगर के एक व्यक्ति व उसके दोस्त पर पीडब्ल्यूडी में लिपिक के पद पर भर्ती कराने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी ने अपने दोस्त का एक मंत्री का भतीजा बताकर मिलवाया था। आरोपियों ने बार बार कहने पर 55 हजार रुपये वापस किए हैं, अब पैसे मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


गांव मई निवासी जसवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बदायूं के कस्बा इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति का उनके घर आना जाना है। उसने शाहजहांपुर को अपना दोस्त बताते हुए मिलवाया। बताया कि उसके दोस्त के चाचा कैबिनेट मंत्री हैं। दोनों उससे कहा कि वह उसकी पीडब्ल्यूडी में क्लर्क की नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन


15 लाख रुपये की व्यवस्था कर लो। वह तैयार हो गया। उसने एक लाख 60 हजार रुपये पेटीएम व आठ लाख 40 हजार रुपये कस्बा इस्लामनगर में आरोपी के घर जाकर दी। आरोप है कि जून माह में मेल आईडी पर एक कॉल लैटर भेजा, उसमें उसे लखनऊ बुलाया गया। इसके बाद आरोपी उसे लखनऊ सचिवालय में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक निजी सचिव से मिलवाया। बाद उसकी आईडी पर ज्वाइनिंग लैटर भी भिजवाया। लेकिन वहां उसे ज्वाइनिंग कराने से मना कर दिया। उसने आरोपियों से पैसे मांगे, तो वह टाल मटोल करते रहे। उसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।


उसके कहने पर आरोपियों ने उसे 55 हजार रुपये की रकम वापस कर दी। इसके बाद पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली गलौज की। आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया। आरोपियों ने मंत्री के नाम की धमकी भी दी है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed