फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cheating of lakhs in the name of providing job, case against four

Sambhal News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, चार पर केस

Sat, 17 Feb 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of providing job, case against four
चंदौसी (संभल)। पीडब्ल्यूडी में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी की गई है। जालसाजों ने पीड़ित को फर्जी ज्वाइंनिंग लेटर भी दिया था। इस मामले में बदायूं जनपद के पिता पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली के मई गांव निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि बदायूं जनपद स्थित इस्लामनगर के मोहम्मद जकी अहमद का उसके घर आना जाना था। जकी ने पीड़ित युवक को बताया कि शाहजहांपुर निवासी उसका दोस्त दिव्यांश अवस्थी कैबिनेट मंत्री का भतीजा है। जिसके बाद उसने पीड़ित को दिव्यांश से मिलवाया। यहां जकी व दिव्यांश ने पीड़ित से कहा कि 15 लाख रुपये में वह उसे पीडब्ल्यूडी में क्लर्क की नौकरी दिलवा देंगे। पीड़ित ने आरोपियों की बात का विश्वास कर 1.60 लाख रुपये पेटीएम से ट्रांसफर कर दिया। साथ ही 8.48 लाख रुपये मोहम्मद जकी और उसके पिता रजी अहमद को नकद दिए। नौ जून 2023 को आरोपियों ने पीड़ित की मेल आईडी पर कॉल लेटर भेजा। 28 जुनाई को उसे लखनऊ बुलाया गया। यहां जकी और दिव्यांश उसे सचिवालय में लेकर गए। वहां वित्त मंत्री के निजी सचिव से मिल वाया। इसके बाद जालसाजों ने मेल आईडी पर ज्वाइंनिंग लेटर भेजकर उसे 16 अगस्त को लखनऊ बुलाया। वहां बुलाने के बाद आरोपियों ने ज्वाइंनिंग कराने से मना कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों से नौकरी के बारे में पूछा तो टालमटोल करने लगे। जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीडित ने आरोपियों से पैसे वापस करने को कहा। काफी तगादा करने पर आरोपियों ने दो बार में 55 हजार रुपये वापस कर दिए। इसके बाद शेष रकम वापस करने के लिए मोहम्मद जकी के पिता ने 20 अक्टूबर तक का समय दिया। 28 अक्टूबर को पीड़ित ने पैसे मांगे तो आरोपी है कि जकी अहमद व उसके पिता रजी अहमद ने उससे गाली गलौज कर जानसे मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस्लामनगर के मोहम्मद जकी, रजी अहमद, शाहजहांपुर निवासी दिव्यांश अवस्थी और अर्नव सिंह राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन







मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ केस
चंदौसी। शहर के मोहल्ला हाथी खाना निवासी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसके घर में पड़ोस का सोनू शराब के नशे में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। पूर्व में भी आरोपी उससे मारपीट कर चुका है। जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा है। साथ ही जानसे मारने की धमकी दे रहा है। चंदौसी पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र विष्णु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed