फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chandusi's students are exited to ask questions to pm modi

पीएम मोदी से सवाल पूछने को उत्साहित हैं चंदौसी की छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
chandusi's students are exited to  ask questions to pm modi
चंदौसी। परीक्षा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्लास में इस बार चंदौसी की छह छात्राएं भी पहुंचेंगी। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में एग्जाम फोबिया (परीक्षा को लेकर होने वाले डर) पर चर्चा करेंगी। सभी चयनित छात्राएं आरआरके स्कूल की है।
विज्ञापन

रेडियो पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी परीक्षा से पूर्व बोर्ड परीक्षार्थियों को हौसला बंधाएंगे। इस बार चंदौसी की छह छात्राओं का चयन इसके लिए किया गया है। देश भर से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। जिसके बाद उनका चयन हुआ है। आरआरके स्कूल चंदौसी की यह सभी छह छात्राएं कक्षा नौ से 11 की हैं। चयनित होने वाली छात्राओं में मान्या जैन, अनुष्का यादव, इशिता पाल, तनिशी, तनु वार्ष्णेय, दिव्यांशी शामिल हैं। प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार पांडेय ने बताया कि चयनित छात्राएं काफी उत्साहित हैं। क्योंकि वह परीक्षा पर चर्चा-2020 में प्रधानमंत्री से सीधे बात कर सकेंगी। 20 जनवरी को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित छात्रा अनुष्का यादव कहती हैं कि परीक्षा को लेकर तनाव तो स्वाभाविक है। लेकिन इसे कैसे कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जब खुद परीक्षा देते होंगे तो उन्हें भी तनाव होता होगा। वह इससे कैसे पार पाते होंगे। यह सवाल पूछेंगे। इशिता पाल, तनिशी, तनु और दिव्यांशी के मन में भी कई सवाल है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री तनाव कम करने को कोई मंत्र बताएंगे तो निश्चित ही कुछ खास होगा। लेकिन बातचीत के दौरान उसके मन में जो भी सवाल आया तो उसे पूछने में संकोच नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed