संभल में चंदायन पुलिस चाैकी शुरू: कार्यवाहक प्रभारी और सिपाहियों की तैनाती, भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश
संभल के चंदायन स्थित चंद्रेश्वर तीर्थ पर अस्थायी पुलिस चौकी का संचालन शुरू हो गया है। इसमें एक दरोगा और तीन सिपाही तैनात हैं। स्थायी चौकी और भवन बनाने के लिए जमीन खोजी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल तहसील के गांव चंदायन स्थित चंद्रेश्वर तीर्थ पर अस्थायी पुलिस चौकी का संचालन शुरू हो गया है। चौकी पर एक दरोगा और तीन सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके भवन के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही स्थायी पुलिस चौकी के लिए भवन निर्माण कराया जाएगा। चंद्रेश्वर तीर्थ की सुरक्षा के लिए एहतियाती यह पुलिस चौकी बनाई गई है।
इसके अलावा ग्रामीणाें को भी सहूलियत मिलेगी। 2016 में इस तीर्थ पर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया था। मंदिर के निर्माण कार्य को तोड़ने का भी आरोप लगा था। अभी तक वह मंदिर अधूरा ही पड़ा है। यह जानकारी छह जनवरी को डीएम और एसपी के निरीक्षण के दौरान सामने आई थी।
इसके बाद ही एसपी ने पुलिस चौकी बनाने के निर्देश दिए थे। चंदायन में बनी अस्थायी पुलिस चौकी का कार्यवाहक प्रभारी हरप्रसाद सिंह को बनाया गया है। यह पुलिस चौकी फिलहाल तीर्थ स्थल में बने कमरों में ही संचालित की जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह पुलिस चौकी बनाई गई है।
स्थायी पुलिस चौकी के भवन के लिए प्रशासन से जमीन दिए जाने का आग्रह किया है। जमीन मिलने के बाद भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद स्थायी पुलिस चौकी का संचालन नियमित होगा। इससे ग्रामीणों को भी सहूलियत मिलेगी।
एएसआई संरक्षित स्मारक है चंद्रेश्वर तीर्थ
प्राचीन चंद्रेश्वर तीर्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में आता है। इस तीर्थ की देखभाल का अभाव रहा है। डीएम ने एएसआई को इस तीर्थ के बारे में भी अवगत कराया है। जिससे इस प्राचीन तीर्थ की देखभाल सही से हो सके।
डीएम को निरीक्षण के समय इस तीर्थ के ट्रस्टी द्वारा बताया गया था कि 84 बीघा जमीन इस तीर्थ की थी। जिसके दस्तावेज मौजूद हैं लेकिन अलग अलग समय पर अवैध तरीके से पट्टे कर दिए गए। बाकी जमीन भी दस्तावेज में है लेकिन वह किस के कब्जे में है। इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है।