फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi youth dies in Kundarki under suspicious circumstances

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में चंदौसी के युवक की कुंदरकी में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chandausi youth dies in Kundarki under suspicious circumstances
चंदौसी। कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव करेली के रहने वाले सोनू (36) की कुंदरकी में ईंट भट्ठा पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले आए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सोनू परिवार के साथ ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था और उसने अपने तीनों भाइयों को ईंट भट्ठा स्वामी से मजदूरी करने के लिए 50-50 हजार रुपये दिला दिए थे। रुपये लेने के बाद भी तीनों भाई मजदूरी पर नहीं पहुंचे। जिसको लेकर बीती रात पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

गांव करेली निवासी सोनू अपनी पत्नी यमुना के साथ जिला मुरादाबाद के कुंदरकी के मोहन तखतपुर में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। पांच बच्चे तीन बेटे और दो बेटी हैं। सबसे छोटी बेटी तीन साल की है। शुक्रवार की रात नौ बजे करीब ईंट भट्ठा पर सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए और बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू ने अपने छोटे तीनों भाइयों को ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए भट्ठा स्वामी से 50-50 हजार रुपये एडवांस दिला दिए थे। तीनों भाइयों ने होली के बाद भट्ठे पर जाने की बात कही थी लेकिन होली के बाद तीनों भाई मजदूरी करने के लिए मेरठ चले गए। इसी बात को लेकिन सोनू की पत्नी से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed