{"_id":"64e49d51e7bb5c7cb9011f1a","slug":"chandausi-young-man-abducted-married-woman-allegation-of-conversion-family-members-clashed-with-police-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी: विवाहिता को भगा ले गया युवक, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, बुर्के में मिली महिला तो परिजनों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी: विवाहिता को भगा ले गया युवक, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, बुर्के में मिली महिला तो परिजनों के होश उड़े
Tue, 22 Aug 2023 05:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:12 PM IST
सार
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली शादीशुदा महिला को दूसरे धर्म का युवक नाम बदलकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने महिला का धर्म परिवर्तन कर दिया है। उसको सौंपने को लेकर परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते परिजन और भाजपा नेता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौसी से पांच दिन से गायब हुई विवाहिता दूसरे समुदाय के साथ मुरादाबाद की मैनाठेर पुलिस को मिल गई। विवाहिता को परिजनों को सौंपने को लेकर भाजपाई व करणी सेना के पदाधिकारियों की पुलिस से खूब बहस हुई। उन्होंने पुलिस पर आरोपी युवक का साथ देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी बुर्के में मिली है और उसका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया है। हंगामे के बाद पुलिस ने विवाहिता को उसकी ताई के सुपुर्द कर दिया है। जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता अपने पति के साथ चंदौसी के मोहल्ले में रहती है।
विज्ञापन
उसका मायका थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव का है। 16 अगस्त को वह गायब हो गई थी। पति ने चंदौसी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुरादाबाद के थाना मैनाठेर पुलिस ने विवाहिता को दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ लिया। विवाहिता बुर्का पहने हुए थे।
मैनाठेर पुलिस ने विवाहिता थाना चंदौसी पुलिस को सौंप दी है। विवाहिता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदा के बरामद होने के बाद उन्हें नहीं सौंपा। दूसरी तहरीर लिखकर दबाव बनाकर जबरन अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया गया और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की बात कही।
इसकी खबर लगने पर भाजपा नेता विशाल चौहान, करणी सेना के पश्चिमी यूपी संगठन मंत्री कुंवर विकास सिंह, बरेली मंडल के संगठन मंत्री धर्मेंद्र फौजी, सचिन राघव, अन्य पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए। वहां पर विवाहिता परिजनों को सौंपने को लेकर कहासुनी हो गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व पदाधिकारियों में खूब तू-तू, मैं-मैं हुई। बाद में सूचना पर सीओ चंदौसी डॉ. प्रदीप कुमार भी पहुंच गए। उनके सामने भी खूब आरोप प्रत्यारोप लगे। बाद में पुलिस ने विवाहिता को उसकी ताई के सुपुर्द कर घर भेज दिया है।
चंदौसी के व्यक्ति ने विवाहिता पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर पुलिस को दी गई थी। इस मामले में टीम गठित कर विवाहिता को बरामद कर लिया है और परिजनों के सुपुर्द कर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी।