{"_id":"6a0e1b817ee3db9fdf00de14","slug":"chandausi-will-soon-get-the-gift-of-a-new-bus-stand-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129420-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदाैसी में जल्द मिलेगी नए बस स्टैंड की साैगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदाैसी में जल्द मिलेगी नए बस स्टैंड की साैगात
Thu, 21 May 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 21 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के लोगों को जल्द ही नए रोडवेज बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। शासन से बजट जारी होने के बाद नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर विभागीय गतिविधियां तेज हो गई हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित स्थल पर जल्द ही शिलान्यास कराया जाएगा। नया रोडवेज बस स्टैंड बदायूं रोड स्थित पावर हाउस की भूमि पर बनाया जाना है, जिससे शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकेंगी।
फिलहाल शहर का रोडवेज बस स्टैंड आजाद रोड पर संचालित हो रहा है, जहां यात्रियों को लंबे समय से अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। धूप व बारिश से बचाव के भी समुचित इंतजाम नहीं हैं, जिससे लोगों को खुले में बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, शौचालयों की सफाई व्यवस्था भी खराब रहती है और पीने के पानी तक की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। बसों और अन्य वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इन समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने बदायूं रोड स्थित पावर हाउस परिसर में नए रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण की योजना तैयार की थी। अब शासन से बजट जारी होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी है और जल्द ही शिलान्यास कर कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि शासन से बजट की स्वीकृति हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री से समय लेकर जल्द ही नए रोडवेज स्टैंड का शिलान्यास कराया जाएगा।