{"_id":"5d506e2f8ebc3e6cbf3f5fe3","slug":"chandausi-hatyakand-encounter-of-shakil-chandausi-news-mbd318324715","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंपुरा में बदमाश शकील के मकान के बाहर जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंपुरा में बदमाश शकील के मकान के बाहर जुटी भीड़
विज्ञापन
बहजोई के गांव रंपुरा में बदमाश शकील के मकान के बाहर भीड़।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। करीब पौन महीने पर पेशी पर चंदौसी आई पुलिस वैन में दो सिपाहियों की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए बदमाशों में से एक और बदमाश शकील रविवार को रजपुरा थाना क्षेत्र में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
शकील की एनकाउंटर में हुई मौत के बाद शाम करीब पांच बजे थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा स्थित उसके घर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई। घर में मौजूद अकेली शकील की दादी शकीना चारपाई पर बैठी पंखा झल रही थी।
जानकारी लेने पर शकीना ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की। वहीं उसके घर में बने सभी कमरे बंद थे। यह बात दीगर है कि शकील की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव का कोई न कोई व्यक्ति उसके घर की ओर जरूर देखकर आ रहा था।
विज्ञापन
शाम के समय बदमाश शकील के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। दरवाजे पर पुलिस कांस्टेबिल की तैनाती थी। कांस्टेबिल ने बताया कि बदमाश शकील के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसकी तैनाती की गई। फिलहाल घर में उसकी दादी मौजूद है। कुछ गांव वाले भी घर को देखने आ रहे हैं। वहीं उसके घर की गली के बाहर भी लोगों की भीड़ लगी थी। सभी बदमाश शकील के एनकाउंटर में मारे जाने की चर्चा करते दिखाई दिए।