फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi: Gas found in Bawdi while searching for a well, digging work stopped

चंदाैसी : बावड़ी में कुएं की तलाश में निकली गैस, रोका खोदाई का काम

Thu, 02 Jan 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chandausi: Gas found in Bawdi while searching for a well, digging work stopped
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की पूरी इमारत तलाशने के लिए बुधवार को भी खोदाई का काम जारी रहा। करीब 30 फीट नीचे तक खोदाई हो चुकी है।

वहीं, बावड़ी में सीढि़यों के सामने से कुएं की तलाश में चल रहा खोदाई का काम गैस निकलने पर दोपहर के समय रोक दिया गया। यह गैस नुकसानदायक नहीं बताई जा रही है। हालांकि, एहतियातन एएसआई टीम के सदस्य ने मजदूरों को गेट के अंदर जाने से मना कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर चल रही खोदाई शाम पांच बजे तक जारी रही।

चंदौसी में बावड़ी की तलाश में 21 दिसंबर को शुरू हुआ खोदाई का काम बुधवार को 12वें भी जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे नगरपालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम और कोकलाइन जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का काम शुरू किया गया। मजदूरों की एक टीम सीढि़यों से मिट्टी हटाते हुए बावड़ी की दूसरी मंजिल की ओर से कुएं की तरफ बढ़ने लगी। 25 सीढि़यों तक खोदाई के बाद सामने की ओर कुएं का गेट नजर आने लगा।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे गेट से मिट्टी निकाली गई, तो अंदर कुछ खाली स्थान के साथ ही एक ईंटों का गोल गेट नजर आने लगा। वहीं हल्के धुएं के साथ गैस निकलने लगी। जिससे एएसआई के सदस्य ने मजदूरों का अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उस स्थान पर मिट्टी निकालने का काम बंद कर दिया गया। हालांकि, गैस जहरीली नहीं बताई गई है। जबकि, इसके दूसरी ओर कुएं के पास से मिट्टी निकालने का काम शाम पांच बजे तक जारी रहा। करीब 30 फीट तक खोदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बावड़ी पर शंखनाद करने पहुंचा युवक, पुलिस ने भगाया
चंदौसी। बावड़ी और खंडहरनुमा प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर में शंखनाद करने वाला मुकेश गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे फिर बावड़ी पर पहुंचा। इससे पहले कि वह कुछ कर पता पुलिस की नजर पड़ गई।


पुलिस ने उसे खदेड़ने की कोशिश की तो युवक पुलिस से नोकझोंक करने लगा। हालांकि, बाद में वह चला गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बना ली। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दोपहर करीब तीन बजे मजदूर बावड़ी में खोदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान बड़ा बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाला युवक वहां आ गया और शोर करने लगा। आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने लगा। इतना ही नहीं टोकने पर युवक उन्हें धमकाते हुए शासन प्रशासन को भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। बमुश्किल युवक को वहां से भगाया गया। बताया कि प्रतीत होता है कि बावड़ी को जमीदोज करने वाले भूमाफिया के षड़यंत्र के तहत उक्त व्यक्ति को माहौल खराब करने के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जाए। जिससे शहर की फिजा को आंच न आ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed