{"_id":"617067f0c58c3f74c534c143","slug":"celebrated-the-birth-anniversary-of-adikavi-maharishi-valmiki-with-great-pomp-sambhal-news-mbd406856989","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती
विज्ञापन
संभल। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पातालेश्वर महादेव मंदिर में वाल्मीकि रामायण का पाठ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने समाज में ऊंच-नीच का भेद मिटाकर सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया। वह प्रकांड विद्वान और काव्य के मनीषी थे। भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
बहजोई रोड स्थित श्री सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने वाल्मीकि जी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करके और दीप जलाकर उन्हें नमन किया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेेश सिंघल, उप जिलाधिकारी रमेश बाबू, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, ईओ रामपाल यादव, नायब तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा रामायण का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश बाबू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के विद्वान थे। इस समय हमारे समाज से संस्कृत भाषा विलुप्त होती जा रही है।
अमित वार्ष्णेय, राजीव सिंह, वैभव गुप्ता, रंजीत, सुदीप यादव, दयानंद, सुरेश अटल, गणेश शर्मा, विक्की वाल्मीकि, आलोक भारती, विष्णु कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। हरिओम तोमर, संजीव, विपिन, अभिषेक सैनी, महिपाल सिंह, शिवम राष्ट्रवादी, विनीत सैनी, विट्टू आदि रहे।