फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrated Christmas Day by praying to Lord Jesus

प्रभु यीशु की प्रार्थना कर मनाया क्रिसमस-डे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Christmas Day by praying to Lord Jesus
संभल। नगर के चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया गया। क्रिसमस-डे को लेकर चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। शनिवार को चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए। प्रार्थना कर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को क्रिसमस-डे की बधाइयां दीं। बच्चों समेत महिलाओं और बड़े बुजुर्ग उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे कपड़ों में लोगों ने क्रिसमस का जश्न मनाया। चर्च में पादरी केपी सिंह ने लूका इंजील लुसका दूसरे अध्याय से बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म संपूर्ण संसार के उद्धार के लिए हुआ था। बताया कि पवित्र बाइबल के अनुसार जो भी प्रभु यीशु पर विश्वास करेगा उसी का उद्धार होगा। बड़े दिन के गीत गाए गए। साथ ही एंजीलिना पॉल ने भी गीत गाए। साथ ही चर्च के सदस्य जॉन पॉल व एलफ्रीडा को भी याद किया गया। वहीं प्रार्थना के बाद चाय पार्टी भी हुई।
विज्ञापन

आशीष बचन के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान जेम्स पॉल, फराह पॉल, अब्राहम पॉल, इबांक पॉल, जोसफ पॉल, सैमुएल पॉल, शोभना जोशुआ, जोयस, जोयल, एडम, एरोन एडलीन, एलिश, नवीन, प्रकाश महबूब, मल्य, विनती, शौकीन, रोहित, एलविन, एडविन, सचिन, पीटर कमलेश, शारदा, पवरस, उमंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बा सिरसी व ईसागढ़ स्थित चर्च में क्रिसमस-डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पादरी और ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की। आसपास के क्षेत्रों के ईसाई समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रभु यीशु के गीत गाए गए। साथ ही एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। दूसरी ओर सिरसी के ही कैरियर कांवेट पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस-डे मनाया। छात्र-छात्राओं ने सेंटा के चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल के मेनेजर कमाल अख्तर व प्रधानाचार्य हिजाब जेहरा ने बच्चों को चॉकलेट व टाफी वितरित कीं। इसमें शफक सय्यदा, खिजरा, सबात, मारिज, मिस्बाह, सकीना, नशराह, मोअज्जम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed