फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CDO stopped salary of 14 secretaries for negligence in work

Sambhal News: कार्यों में लापरवाही बरतने में सीडीओ ने 14 सचिवों का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
CDO stopped salary of 14 secretaries for negligence in work
संभल। जिले की पंद्रह ग्राम पंचायतों में तैनात 14 ग्राम पंचायत सचिवों का मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने माह जुलाई के वेतन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के चलते की गई है। सीडीओ ने चेताया है कि यदि राजकीय कार्यों में लापरवाही जारी रही तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, असमोली ब्लॉक क्षेत्र की असमोली, भवालपुर बांसली, डौंडी, बहजोई ब्लॉक क्षेत्र में मिर्जापुर नसरूल्लापुर, सादातवाड़ी, धतरा शेख, बनियाखेड़ा ब्लॉक की गुमथल, पतरौआ, अकबरपुर चितौरी, पवांसा की शेर खां सराय, फत्तेहपुर सराय और संभल ब्लाक क्षेत्र की तुर्तीपुर इल्हा, रूस्तमपुर न्यावली, शहजादी सराय ओडीएफ प्लस के लिए चिन्हित किया गया है। इसी क्रम में इन गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत डब्ल्यूएसपी का कार्य होना था, पर यह कार्य शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया तो इसमें जिला प्रशासन की फजीहत हुई। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव अशोक कुमार, विनीत चौधरी, रोहताश सिंह, रमेश कुमार, आकाश कुमार, राजकुमार,कपिल कुमार, मनोज कुमार, बसीम मलिक, जमालउद्दीन, भुवनेश कुमार, सौरभ सिंह, गौरव सैनी का वेतन रोक दिया गया है। शीघ्र ही कार्यों को कराने के निर्देश दिए हैं। कार्य न कराने पर अगली कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed